Breaking News
Home / breaking / 14 मई : पेट्रोल-डीजल आज भी महंगा हुआ, जानिए कितना हुआ इजाफा

14 मई : पेट्रोल-डीजल आज भी महंगा हुआ, जानिए कितना हुआ इजाफा

अजमेर। मोदी सरकार के राज में पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर हैं। आज शुक्रवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 36 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि केन्द्र सरकार हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है, हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन ताज्जुब यह है कि हर बार चुनाव होते ही तेल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं। पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 14-MAY-2021

Petrol         98.46

Diesel         91.28

Power        102.28

Turbo          94.79 

बीते कल के रेट

Date13-MAY-2021

Petrol             98.15

Diesel             90.92

Power            101.97

Turbo             94.42 

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …