News NAZAR Hindi News

15 जुलाई : तेल कम्पनियों ने आज भी बढ़ाए डीजल के दाम 

अजमेर। कोरोना काल में पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। तेल कम्पनियों ने आज  फिर झटका दिया है। डीजल के दामों में 14 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी की है, हालांकि पेट्रोल के दाम आज भी स्थिर रखे हैं।

मालूम हो कि कोरोना संकटकाल में पेट्रोल डीजल के दामों में करीब 13 रुपए प्रतिलीटर की वृद्धि हो चुकी है। लोगों की जेब पर भार बढ़ता ही जा रहा है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 15-JUL-2020

Petrol         87.23

Diesel         81.68

Power         90.63

Turbo          85.18

बीते कल के रेट

Date 14-JUL-2020

Petrol         87.23

Diesel         81.54

Power         90.63

Turbo          85.05