News NAZAR Hindi News

20 फरवरी : आज भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतने बढ़े दाम

अजमेर। मोदी सरकार के राज में नया इतिहास रचने जा रहा है। तेल कम्पनियों ने आम आदमी की जेब में आग लगा दी है। धीरे-धीरे कर पेट्रोल को 100 रुपए लीटर की तरफ ले जाया जा रहा है। आज शनिवार को भी पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 40 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 20-FEB-2021

Petrol          96.74

Diesel          89.11

Power          100.56

Turbo            92.61 

बीते कल के रेट

Date 19-FEB-2021

Petrol          96.33

Diesel          88.71

Power          100.15

Diesel           92.21