News NAZAR Hindi News

महिलाएं सैनिकों का लिंग काटकर ले रही हैं रेप का बदला :आजम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारतीय सेना पर पर कलंक लगाते हुए कहा कि कश्मीर में जवानों को महिलाओं ने पीटा और उनके निजी अंग काट लिए असम और झारखंड में भी महिलाओं ने फौजियों को पीटा है।

रेप की घटनाओं के बदले में महिला दहशतगर्द उनके निजी अंग काटकर ले गईं। इससे पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पूरी दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।


जिला रामपुर में सपा कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम ने कहा कि मोदी राज में देश राह से भटक गया है। देश बैलेट की जगह बुलेट के मार्ग पर चल पड़ा है, जिसका परिणाम सभी के सामने है।


उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में सबसे बड़ा राजनीतिक मूवमेंट बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि का है, जिसकी आज भी हिन्दुस्तान कीमत अदा कर रहा है और शायद इसकी अदायगी आसानी से खत्म होने वाली नहीं है। हिन्दुस्तान का माहौल सबसे ज्यादा बदनसीब और निंदनीय है।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर भी हमला बोला।
आजम खान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तंज करते हुए कहा कि भगवा दुपट्टे ओढ़कर ‘जवानी’ आ गई। किसी वजीर ने कहा कि यह समाजवादी गुंडे हैं। हम कहते हैं पकड़ो उन्हें, अगर समाजवादी होते तो पकड़े जाते मगर यह कैसे पकड़े जाएंगे, क्योंकि इनके गलों में भगवा दुपट्टे पड़े हैं। अगर गिरफ्तार करेंगे तो थाने जला दिए जाएंगे। दरोगा जी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा जाएगा।
सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी ने आजम खान पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम खान जैसे लोग आतंकवाद के बचाव में बयान देते हैं।