Breaking News
Home / breaking / 5 मई : चुनाव खत्म होते ही आज दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

5 मई : चुनाव खत्म होते ही आज दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

अजमेर। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार को फिर पेट्रोल-डीजल याद आ गया है। कोरोना से जूझ रहे लोगों के साथ भी खेला हो रहा है। करीब 20 दिन तक दाम स्थिर रखने के बाद आज बुधवार को दूसरे दिन भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल 20 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

यह भी देखें

मालूम हो कि केन्द्र सरकार हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है, हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन ताज्जुब यह है कि हर बार चुनाव होते ही तेल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 05-MAY-2021

Petrol          96.78

Diesel          89.31

Power          100.60

Turbo            92.81 

बीते कल के रेट

Date 04-MAY-2021

Petrol        96.58

Diesel        89.08

Power       100.40

Turbo         92.59 

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …