Breaking News
Home / breaking / 7 जुलाई : आज भी पेट्रोल-डीजल और महंगा हुआ

7 जुलाई : आज भी पेट्रोल-डीजल और महंगा हुआ

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को चूस रही हैं।

अब पेट्रोल 107 रुपए के पास पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज बुधवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 18 प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 07-JUL-2021

Petrol        106.70

Diesel        98.36

Power        110.51

Turbo         101.87 

 बीते कल के रेट

Date 06-JUL-2021

Petrol            106.33

Diesel             98.18

Power             110.15

Turbo               101.68 

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …