Breaking News
Home / breaking / 7 मई : आज चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

7 मई : आज चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

अजमेर। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार को फिर पेट्रोल-डीजल याद आ गया है। कोरोना से जूझ रहे लोगों के साथ भी खेला हो रहा है। करीब 20 दिन तक दाम स्थिर रखने के बाद अब चार दिन से लगातार रेट बढ़ाए जा रहे हैं। आज शुक्रवार को तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 34 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि केन्द्र सरकार हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है, हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन ताज्जुब यह है कि हर बार चुनाव होते ही तेल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 07-MAY-2021

Petrol       97.34

Diesel      89.97

Power      101.16

Turbo       93.47 

 बीते कल के रेट

Date 06-MAY-2021

Petrol          97.04

Diesel          89.63

Power         100.86

Turbo           93.14 

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …