News NAZAR Hindi News

 9 जुलाई : पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, देशभर में कांग्रेस का हल्ला बोल

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को चूस रही हैं। पेट्रो पदार्थों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

अब पेट्रोल 107 रुपए पार पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। हालांकि आज शुक्रवार को तेल कम्पनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं।

 

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

 

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 08-JUL-2021

Petrol        107.06

Diesel        98.46

Power        110.88

Turbo         101.96