News NAZAR Hindi News

जनधन खाते बने गले की फांस, बैंकों ने शुरू की मनमानी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से गरीब जनता के लिए शुरू किए गए जनधन खातों पर बैंक अब मनमाने तरीके अपनाने लगे हैं। कई प्रमुख बैंकों ने अपने यहां खोले गए खातों को रेग्यूलर सेविंग अकाउंट तब्दील करना शुरू कर दिया है।

इस वजह से कर रहे हैं खातों में परिवर्तन

बैंकों ने उन लोगों के जनधन व बेसिक खातों को रेग्यूलर खातों में तब्दील करना शुरू किया है, जिन्होंने एक महीने में चार बार से ज्यादा खातों से निकासी की है। कई बैंक ऐसे खातों को फ्रीज भी कर रहे हैं।  इन बैंकों ने किया ऐसा  यह जानकारी आईआईटी मुंबई की एक रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक खाता फ्रीज कर देते हैं। वहीं एचडीएफसी और सिटी बैंक उन्हें रेग्यूलर बैंक अकाउंट में बदल देते हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने हाल में पांचवे ट्रांजेक्शन पर चार्ज लेना शुरू किया था, लेकिन विरोध के बाद फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा।