News NAZAR Hindi News

बुरी खबर : पेट्रोल की कीमत 5 रुपए प्रतिलीटर बढ़ने का अंदेशा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के दो प्लांट पर ड्रोन हमले का असर दुनियाभर में दिखाई देने वाला है। भारत में पेट्रोल 5 रुपए प्रतिलीटर महंगा होने का अंदेशा है। इसके पीछे भारतीय रुपए की कीमत कम होना भी बड़ी वजह है।
यमन के हूती लड़ाकों ने शनिवार को उपरोक्त तेल प्लांट पर ड्रोन से हमला कर दिया था। इससे उत्पादन आधा रह गया है। एक तरफ उत्पादन कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट में सोमवार को 12 डॉलर प्रति बैरल (20%) की तेजी आई। दूसरी तरफ रुपया डॉलर के मुकाबले 71 पैसे कमजोर होकर 71.63 पर आ गया। इससे भारतीय तेल कंपनियों को दोहरा झटका लगा है।
जानकर बताते हैं कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक हफ्ते में 5 रुपए तक बढ़ सकती हैं। भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा क्रूड इंपोर्ट करता है। तेल कंपनियां क्रूड की कीमत और रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट के आधार पर हर रोज कीमतें तय करते हैं। क्रूड इंपोर्ट महंगा होने की वजह से कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने का कदम उठा सकती हैं।