News NAZAR Hindi News

भारत में गूगल की म्यूजिक सेवा शुरू, 89 रुपए महीने में सुनिए


नई दिल्ली। गूगल अपनी ‘प्ले म्यूजिक’ एप पर उपयोक्ता सेवा भारत में भी शुरू कर दी है। इसके लिए 89 रुपए प्रतिमाह भुगतान करना होगा।

यह सेवा एपल म्यूजिक, सावन प्रो और विंक से प्रतिस्पर्धा करेगी। यह सुविधा भारत में एंड्राइड, आईओएस और इंटरनेट पर उपलब्ध होगी।

इस पर उपयोक्ताओं को संगीत सुनने, डाउनलोड करने और उन्हें ऑफलाइन सुनने की सुविधा मिलेगी। इस पर करीब 4 करोड़ स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय गाने उपलब्ध हैं। रुपए 89 प्रतिमाह में यह सुविधा 45 दिन के भीतर पंजीकरण कराने पर ही मिलेगी।