News NAZAR Hindi News

लॉकडाउन में पेट्रोल-डीजल भी महंगा हुआ, जानिए आज के रेट

अजमेर। लॉकडाउन में लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है। सरकार ने पेट्रोल डीजल पर फिर वैट बढ़ा दिया है। दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में लोगों की जेब को राहत नहीं मिल रही है।

केंद्र सरकार एक्ससाइज ड्यूटी और राज्य सरकारें वैट बढाकर अपना घाटा पूरा कर रहे हैं। यही वजह है कि डेढ़ महीने से पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं हो रहे हैं। राजस्थान में गत डेढ़ माह में तीसरी बार वैट बढ़ाने के कारण आज शुक्रवार को इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 1.11 रुपए और डीजल 54 पैसे प्रतिलीटर महंगा हुआ है।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 08-MAY-2020

Petrol      77.48

Diesel      70.04  

Power      80.88-  

Turbo       73.55

बीते कल के रेट

Date :07-MAY-2020

Petrol          76.37

Diesel         69.50

Power         79.72

Turbo          72.99