News NAZAR Hindi News

सोना- चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा


मुंबई। सरकार ने वैश्विक बाजार के रुझान के मुताबिक आज सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 388 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 487 डॉलर प्रति किलो कर दिया। इस महीने के पहले पखवाड़े में सोने का आयात शुल्क मूल्य 363 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का शुल्क मूल्य 443 डॉलर प्रति किलो कर दिया गया है।

आयात शुल्क मूल्य आधार दर है जिस पर सीमा शुल्क तय किया जाता है ताकि वास्तविक मूल्य से कम मूल्य बताने जैसे मामलों पर लगाम लगाई जा सके। आम तौर पर इसे हर पखवाड़े संशोधित किया जाता है। इन बहुमूल्य धातुओं का शुल्क मूल्य केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड अधिसूचित करता है।

सोना और चांदी के आयात शुल्क मूल्य में वैश्विक बाजार में इनके रुझान और रुपये की स्थिति को देखते हुए बदलाव किया जाता है। लंदन मैटल एक्सचेंज में सोना और चांदी में दोनों में मजबूती आई है। सोने की कीमत आज करीब।,184 रुपये प्रति औंस और चांदी 15.15 रुपये प्रति औंस रहा।