News NAZAR Hindi News

अब प्रिंसिपल भी लेंगे क्लास, स्टूडेंट्स की मर्जी के टॉपिक पढ़ाएंगे


नई दिल्ली। सीबीएसई ने अब स्कूलों में प्रिंसिपल से भी पढ़ाई कराने की मंशा जताई है। जल्द ही इसके लिए सर्क्युलर भेजा जाएगा। खास बात यह है कि प्रिंसिपल वही पढ़ायेंगे, जो स्टूडेंट्स पढ़ना चाहेंगे।

 

सीबीएसई के एकेडमिक कैलेंडर में जल्द ही यह बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत हर स्कूल के प्रिंसिपल को हफ्ते में छह क्लास लेना जरूरी होगा। यानी वे हर दिन एक पीरियड जरूर लेंगे। इसमें स्टूडेंट्स की मर्जी के टॉपिक पढ़ाना होगा।

 

सीबीएसई का मानना है कि प्रिंसिपल अगर क्लास लेंगे, तो स्टूडेंट्स खुद को सहज महसूस करेंगे। अक्सर देखा जाता है कि स्कूल में प्रिंसिपल के साथ स्टूडेंट्स हमेशा डरे सहमे रहते हैं।

इससे स्कूल का माहौल सही नहीं रहता है। अगर एक पीरियड में प्रिंसिपल आयेंगे, तो स्टूडेंट्स के साथ फ्रेंडली होंगे। स्टूडेंट्स भी किसी भी बात को प्रिंसिपल से शेयर कर पाएंगे।