News NAZAR Hindi News

जितेंद्र और अनिल कपूर को मिलेगा राज कपूर सम्मान


मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज कपूर की याद में दिए जाने वाले राजकपूर सम्मान के लिए इस बार अभिनेता जितेंद्र और अनिल कपूर का चयन किया है। 74 साल के जितेंद्र को राज कपूर लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन अवार्ड और 59 साल के अनिल कपूर को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड दिया जाएगा। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि लाइफटाइम पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और पांच लाख रुपए का नगद पुरस्कार शामिल है वहीं विशेष योगदान पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और तीन लाख रुपए का नगद पुरस्कार शामिल है। पुरस्कार समारोह यहां 30 अप्रैल को होगा।