News NAZAR Hindi News

धूमधाम से मनाया प्राचीन विट्ठल नामदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव

 


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। उत्तराखंड के भगवान पुर स्थित प्राचीन श्री विट्ठल नामदेव मंदिर का 124 वां वार्षिकोत्सव 23 मई को धमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित समाजबंधुओं ने भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक व विशेष पूजन किया। साथ ही हवन कर उसमें सामूहिक आहुतियां देकर समाज की उन्नति की कामना की।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के समाजबंधुओं ने भी शिरकत की। नकुड़ संत नामदेव समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश नामदेव की अगुवाई में नकुड़ से भी कई समाजबंधु भगवान पुर पहुंचे। इसके लिए सुरेश नामदेव की ओर से बस की व्यवस्था के साथ ही वार्षिकोत्सव में समाजबंधुओं के लिए नाश्ते व भोजन की व्यवस्था की गई। समारोह को अध्यक्ष सुरेश नामदेव, सचिव रजनीश नामदेव, कोषाध्यक्ष मनीष नामदेव व अनुज नामदेव ने भी संबोधित किया।