News NAZAR Hindi News

राजकुमार नामदेव जिलाध्यक्ष बने, राजू को युवा व प्रभा को महिला मंडल की कमान


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। अखिल भारतीय बुंदेलखंड क्षत्रिय नामदेव महासभा जिला दमोह की बैठक प्रांत अध्यक्ष के .के.नामदेव के मुख्य आतिथ्य में रविवार को बहराम टॉकीज के पास राममंदिर में संपन्न हुई।

समाजबंधुओं की उपस्थिति में प्रांत प्रमुख के.के.नामदेव, श्याम किशोर नामदेव, सरला नामदेव ने समाज की कार्यकारिणी घोषित की। इसमें जिलाध्यक्ष राजकुमार नामदेव को चुना गया। इनके अलावा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रभा नामदेव व युवा मंडल अध्यक्ष राजू नामदेव को घोषित किया गया।

 


बैठक में जी.डी.नामदेव, महेशचंद नामदेव, मोहन हिंडोरिया, लखन नामदेव पटेरा, विमला नामदेव, रममेश नामदेव अभाना, राजेश नामदेव तेंदूखेड़ा, राजेन्द्र नामदेव बटियागढ़, रमेश बक्सावहा, संतोष नामदेव, बांदकपुर, गुलाबचंद स्नेह, सुनील नामदेव लुकान, रामशंकर फुटेरा, मुन्ना नामदेव बांसा, सुरेन्द्र नामदेव, छेदी नामदेव, हंसराज नामदेव, सुधा बी.डी.नामदेव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्याम किशोर नामदेव ने किया व आभार राजू नामदेव ने जताया।
एकता से बढें आगे
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष के.के.नामदेव ने कहा कि एकता के बूते ही हम आगे बढ़ सकते हैं। सभी को मिल-जुलकर एकदूसरे की मदद करते हुए तरक्की के नए सोपान तय करने हैं।