News NAZAR Hindi News

कच्चा आम करता है पेट के रोगों का इलाज, जानिए और भी फायदे

News nazar : गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। गरम-गरम हवाओं के चलने से लू लग जाती है। गर्मी के मौसम में एक फल है जो आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखेगा। बचपन में कच्ची कैरियां तो सभी ने अवश्य ही खाई होगी।

कच्चा आम शरीर की सभी गंभीर समस्याओं को दूर करता है। कच्चे आम का अचार भी गर्मी के दिनों में बहुत खाया जाता है। इसमें विटामिन C बहुत भरपूर मात्रा में होता है। गर्मी में कच्चे आम खाने के और भी कई फायदे है-

कच्चा आम रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत बढ़ाता है। इतना ही नहीं पेट संबधी रोगों को में यह बहुत फायदेमंद है। कच्चे आम से एसिडिटी को दूर किया जा सकता है। इसलिए जिसके गैस बहुत अधिक बनती है उसे गर्मी में कच्चा आम जरूर खाना चाहिए। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर में पानी की कोई कमी नहीं होती है, साथ ही यह उच्च तापमान से भी बचाता है।

इसलिए गर्मी में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा के लिए कच्चे आम खाना बहुत लाभकारी है। कच्चा आम आंतों में होने वाले संक्रमण को भी पूर्ण्तः दूर करता है। किसी के लीवर संबधी समस्या है तो यह ठीक करने का एक प्राकृतिक उपाय है। इन सभी के अलावा यह वजन बढ़ने से भी पूर्ण्तः रोकता है