News NAZAR Hindi News

चमत्कारी है दही पंजरी का प्रसाद, जानिए इसके गुण

न्यूज नजर : जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज पूरा देश श्रीकृष्‍ण की भक्ति में लीन है। इस पर्व के मौके पर लोग उपवास कर भगवान श्रीकृष्‍ण की सच्चे मन से आराधना में जुटे हैं। इस खास पर्व पर धनिये की पंजीरी का भी विशेष महत्व है। रात 12 बजे कृष्णलला की जन्म आरती कर भक्त दही पंजरी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्रीकृष्‍ण का यह प्रसाद जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कई ज्यादा यह सेहत के लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं इस जन्माष्टमी पर पंजीरी के सेहत लाभ के बारे में-
पेट : धनिया कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह पेट संबंधित परेशानियों से निजात दिलाने के लिए भी सहायक है। यह एसिडिटी व पेट फूलना जैसी समस्याओं को दूर करता है।
अपच : पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए पंजीरी का सेवन बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। पंजीरी पाचन को तो बेहतर करती ही है, साथ ही यदि अपच जैसी समस्या से भी राहत पहुंचाती है।
गठिया : गठिया के मरीजों के लिए धनिये की पंजीरी बहुत लाभकारी होती है। नियमित इस पंजीरी का सेवन जल्द ही आपको गठिया से आराम दिलाने में मदद करेगा।
आंखें : यदि आंखों की रोशनी कम हो रही है तो इसके लिए पंजीरी बहुत फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए पंजीरी का नियमित सेवन करना फायदेमंद होता है।
पेशाब : यदि यूरिन इंफेक्शन और पेट में जलन जैसी परेशानी है, तो धनिये की पंजीरी इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है।