News NAZAR Hindi News

घर में इन वास्तु दोष पर ध्यान देकर बच सकते हैं बड़े नुकसान से

न्यूज नजर :घर मे छोटे-मोटे वास्तु दोष ऐसे होते हैं जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। इनकी वजह से हमें लगातार परेशानी होती रहती है। अगर हम छोटे-छोटे हल निकालें तो इन परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं। जानिए वास्तु टिप्स-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मकड़ी के जाले को अशुभ माना जाता है। इसलिए मकड़ी का जाला घर में न लगने दें। कहीं जाला दिखे तो तुरंत साफ कर दें।

टूटे हुए आईने से हमेशा नकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है। इसलिए घर में जब भी कोई दर्पण या शीशा टूट जाए तो उसे घर से बाहर कर दें।

कहते हैं कि अगर घर में चमगादड़ आ जाए तो उसे अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी होती है।

घर की दीवारों में अगर दरारें होनी शुरु हो जाएं तो वो भी अशुभ होता है इसलिए जहां दरार हो उसकी मरम्मत करवाएं।

नल से पानी भी नहीं टपकना चाहिए। कहते हैं कि जब भी पानी टपके तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए। वरना इससे पैसों का नुकसान होता है।

घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को एकत्र न होने दें। ये घर में कलह पैदा करते हैं। 

पूजा घर या घर पर कभी भी में बासी फूल को इकट्ठा करके नहीं रखें। अगर ऐसा हो जाएं तो उसे तुरंत जल में प्रवाह कर देना चाहिए।

घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को नहीं रहने देना चाहिए। उन्हें तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।

अगर घर में कबूतर का घोंसला बन जाए तो वास्तु विज्ञान के अनुसार इसे अशुभ माना गया है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि इससे घर पर बड़ी मुसीबत आने का संकेत होता है।