News NAZAR Hindi News

अब लीजिए सेब की सुपर रेडचीफ वैरायटी का स्वाद


शिमला। हिमाचल प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों से सेब सीजन ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। सेब की मंडियों से अब बाजार भी महकने लगे हैं। सेब की सुपर रेडचीफ किस्म बाजार में उतर आई है।

जिला शिमला की उपरी सेब बाहुल क्षेत्र से भटाकुफर फल मंडी सुपर रेडचीफ की 15 पेटियां पहुंची हैं। फल मंडी पहुंचते ही सुपर रेडचीफ सेब की प्रति पेटी 2700 रूपए के हिसाब से हाथों हाथ बिक गई।

पिछले दो दिनों से फल मंडी में सुपर रेडचीफ के अलावा रेडचीफ सेब की 25 पेटियां भी पहुंची जो कि 2400 रूपए प्रति पेटी की दर से बिकी। शिमला फल मंडी मे ंरॉयल सेब का भाव 2200 रूपए प्रति पेटी के हिसाब से चल रहा है लेकिन सेब मार्किट में टाईडमेन सेब ने पिछले भाव की तुलना में अब उछाल आया है।

जून माह में मार्किट में उतरा टाईडमेन सेब  शुरूआत में 1500 रूपए के हिसाब से बिका वहीं जून माह के अंत में टाईड मेन सेब के भाव 1500 से 1300 तक लुढक गए थे । लेकिन अब टाईडमेन सेब के दामों में भी उछाल आ गया है। 1500 रूपए प्रतिपेटी बिकने वाला टाईडमेन सेब इन दिनों 1800 रूपए प्रति पेटी के हिसाब से बिक रहा है। शिमला की विभिन्न फल मंडियों में सेबों के दाम अच्छे मिलने से उपरी शिमला के बागवान खुश है।

हालांकि शिमला जिले में इस बार सेब की पैदावार कम बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने 1.46 करोड़ सेब पेटियों का अनुमान जताया है। जबकि बीते वर्ष जिले में 1.69 करोड़ सेब पेटियांे की पैदावार हुई थी।

गौरतलब है कि प्रदेश में हर साल बागवानी की चार हजार करोड़ की आर्थिकी है। जिसमें से अकेले सेब की आर्थिकी ही तीन हजार करोड़ की है। हिमाचल के शिमला, मण्डी, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर में मुख्यतः सेब की पैदावार होती है।