News NAZAR Hindi News

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला, 7 की मौत

जम्मू। अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस पर सोमवार रात जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही दर्जनभर श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

रात करीब 8.20 बजे हुआ अमरनाथ यात्रियों से भरी गुजरात नम्बर वाली बस बालटाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान आतंकियों ने बस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बस के साथ सुरक्षाकर्मी नहीं थे, क्योंकि यह बस श्राइन बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं थी। आतंकियों ने मौका पाकर हमला कर दिया। एक अन्य हमले में आतंकियों ने सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया। इसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली है।