News NAZAR Hindi News

अशोक गहलोत की एक और छलांग, केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल

 

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विरोधियों के लिए निराशाजनक खबर है। अब भविष्य में कभी उनके टिकट पर विचार की जरूरत पड़ी तो गहलोत की रजामंदी भी जरूरी होगी।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में सभी पुराने सदस्यों को बरकरार रखते हुए उसमें पार्टी महासचिव गहलोत को भी शामिल कर लिया है।

राहुल ने अध्यक्ष बनने के बाद फिलहाल नई केंद्रीय चुनाव समिति नहीं बनायी है। पुरानी चुनाव समिति में गहलोत को नये सदस्य के रूप में शामिल किया गया है जिन्हें हाल ही में पार्टी में संगठन का प्रभारी बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव समिति की कल बैठक होने की संभावना है जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।