News NAZAR Hindi News

इस लड़की ने किया ऐसा टेस्ट कि चेहरा हो गया गुलाबी, अब पछता रही


लंदन। यहां एक लड़की को अपनी नादानी भारी पड़ी। अनजाने में उसने ऐसा टेस्ट कर लिया कि उसका चेहरा गुलाबी हो गया। पहले तो वह खुश हुई लेकिन बाद में पछता रही है।

हुआ यूं कि ली(Leah)नामक लड़की ने पोस्टर रंगने के लिए गुलाबी पोस्टर पेंट खरीदा था। उसे इस्तेमाल करने से पहले उसने पेंट के बॉक्स पर लिखे निर्देश पढ़े।

 

उस पर लिखा था कि किसी भी वस्तु पर यह पेंट लगाने के बाद इसे पानी से हटाया जा सकता है। यह परखने के लिए ली ने इस गुलाबी पेंट को अपने चेहरे पर लगा लिया। उसने अपना फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड भी कर दिया। लेकिन जब पेंट सूखने पर उसने पानी से हटाना चाहा तो चौंक गए।

काफी कोशिश की लेकिन रंग नहीं छूटा। उसने कई बार अपना चेहरा पानी साबुन से धोया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि रंग कुछ फीका जरूर पड़ा। उसने यह फोटो भी फेसबुक पर अपलोड कर दी और आपबीती बताई। इस पर लोगों ने उसका खूब मजाक बनाया। ली अब अपने चेहरे का रंग छूटने का इंतजार कर रही है। वह पेंट कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रही है।