News NAZAR Hindi News

एड्स के शिकार पांच बच्चे भर्ती, प्रशासन की उड़ी नींद

देवरिया। जनपद में एक बार फिर एचआईवी पॉजीटिव के शिकार पांच बच्चे सामने आए हैं। मंगलवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा है। हालात भयावह हैं। ये बच्चे कैसे एचआईवी की चपेट में आए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।


उधर अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कई समय से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में तो वे अपने माता-पिता के कारण इस जानलेवा बीमारी के शिकार हो रहे हैं।