चंडीगढ । साइबर सिटी गुड़गांव में शनिवार को बदमाश बड़े बेखौफ नजर आए। पालम विहार स्थित एसीपी ऑफिस के बाहर सुबह दो गुटों में फायरिंग हुई है। इस वारदात में दो युवक घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पालम विहार एसीपी कार्यालय के बाहर फायरिंग की यह घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। दो गुटों में के बीच हुई गोलीबारी में एक गुट के दो युवक घायल हो गए, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। वारदात के बाद जहां आरोपी फरार हो गए, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा पुलिस ने पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Check Also
कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …