News NAZAR Hindi News

कपिल शर्मा का स्क्रिप्ट राइटर खून के इलजाम में अरेस्ट


नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के स्क्रिप्ट राइटर अभिषेक सिंह उर्फ केरा सिंह को यूपी पुलिस ने दो कत्ल के इलजाम में गिरफ्तार किया। अभिषेक पर पचास हजार का ईनाम रखा था।

बताया जा रहा है कि सात साल पहले उसने एक साथ दो लोगों की कत्ल किया। फरार हुआ और पुलिस की आंख में धूल झोंककर अपना हुलिया बदल लिया। हत्याएं करने के बाद उसने एमबीए और मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। इसके बाद देखते ही देखते दुनिया की नजर में एक स्क्रिप्ट राइटर बन गया। आखिरकार यूपी एसटीएफ ने उसे धर दबोचा, अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक बेहद शातिर है।