News NAZAR Hindi News

काजीरंगा में शिकार करने घुसा एक शिकारी ढ़ेर


काजीरंगा। ऊपरी असम के राष्ट्रीय अभ्यारण्य काजीरंगा में मंगलवार चोरी-छिपे घुसपैठ करने की कोशिश करते समय एक शिकारी को वन सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। मारे गए शिकारी की पहचान नहीं हो पाई है।


उल्लेखनीय है कि अवैध तरीकों से शिकारी विश्व प्रसिद्ध एक सींग वाले गैंडों का शिकार करने के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य में घुसपैठ करते रहते हैं। राज्य सरकार और वन विभाग के लिए गैंडों के अवैध शिकार को रोकना बड़ी चुनौती बन गई है।

इसी कड़ी में मंगलवार को लगभग डेढ़ बजे के आसपास काजीरंगा के बगड़ीबाड़ी वन रेंज इलाके में अवैध शिकारी ने घुसपैठ करने की कोशिश की।
सूचना पाकर वन सुरक्षाकर्मियों ने उसे रूकने का इशारा किया तो शिकारी ने गोली चलानी आरंभ कर दी। वन सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई जवाबी गोलीबारी में अवैध शिकारी ढेर हो गया। उसके पास से हथियार व जीवित कारतूस के साथ ही अन्य सामग्री बरामद की गई है।