News NAZAR Hindi News

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले , युवक ने ,मारा थप्पड़, मंत्री बोले- किसी नाराज व्यक्ति के इशारे पर हुई घटना

ठाणे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य  मंत्री रामदास अठावले को महाराष्ट्र के अम्बरनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। इससे हड़कम्प मच गया। घटना के बाद अठावले के समर्थकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे बमुश्किल बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

अठावले ठाणे के अम्बरनाथ इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जब वह मंच से नीचे उतर रहे थे, तभी प्रवीण गोसावी नामक युवक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। बदले में अठावले के समर्थक उस पर टूट पड़े। अम्बरनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद गोसावी को मुम्बई के जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थप्पड़ मारे जाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

अठावले ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि किसी के इशारे पर हुई है।