News NAZAR Hindi News

गूगल ब्यॉय कौटिल्य को सीने में इंफेक्शन, कई दिन से अस्पताल में भर्ती

 

नई दिल्ली । ‘गूगल ब्वॉय’ के नाम से विख्यात कौटिल्य शर्मा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं| कई दिनों से इलाज चल रहा है ।

कौटिल्य शर्मा के पिता सतीश शर्मा ने इस बात की जानकारी दी की कौटिल्य को काफी दिनों से सीने में कुछ समस्या चल रही थी।

इसका कई निजी अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसको दिल्ली के खेत्रपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सतीश शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से उपचार चल रहा है।

जैसे ही कौटिल्य के चाहने वालों को चेस्ट इन्फेक्शन की सूचना मिली तो उसका हालचाल जाने के लिए अस्पताल में पहुंचे। इसके साथ ही घर में भी लोगों का आवागमन शुरू हो चुका है।

डॉक्टर अनिल खेत्रपाल के अनुसार कौटिल्य पंडित को चेस्ट इंफेक्शन हो गया था। इसका इलाज चल रहा है। फिलहाल कौटिल्य की हालत में काफी सुधार है और जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।