News NAZAR Hindi News

गोवा के नए मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने दिलाई शपथ

पणजी। भाजपा विधायक प्रमोद सावंत ने सोमवार देेेर रात गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई और सुदीन धावलीकर ने शपथ ली। उन्हें राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने शपथ दिलाई।

सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस का गणित फेल करते हुए भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सहयोग से सावंत की ताजपोशी करा दी। पहले सूचना आई कि नए मुख्यमंत्री रात 9 बजे शपथ लेंगे, फिर 11 बजे शपथ लेने की खबर आई। लेकिन असमंजस के बीच देर रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। गोवा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मुख्यमंत्री ने रात 2 बजे शपथ ग्रहण की हो।