News NAZAR Hindi News

गोवा में पालोलेम बीच के पास 42 वर्षीय ब्रिटिश महिला से रेप

पणजी। गोवा में गुरुवार को 42 वर्षीय ब्रिटिश महिला के साथ अज्ञात लोगों ने पालोलेम बीच के पास दुष्कर्म दिया।

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित कैनकोना रेलवे स्टेशन से अपने किराये के घर पालोलेम जा रही थी। पीड़िता के विवरण के आधार पर संदिग्धों का स्केच तैयार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ब्रिटिश महिला पहले भी गोवा आती रही है।