News NAZAR Hindi News

घर में अकेली लड़की से पड़ोसी ने किया रेप, फिर टंकी में डुबोकर मारा

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में बलात्कार के बाद नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भिवंडी के मनकोली इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी ने घर में जबरन घुसकर लड़की के साथ बलात्कार किया और गुनाह को छुपाने के लिए लड़की को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने लड़की को पानी से भरे टैंक में डाल दिया।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता की बड़ी बहन ने घर के समीप लड़की का शव देखा। इसके बाद घर वालों ने पुलिस को शिकायत दी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शक के आधार पर पडोसी युवक को धर दबोचा। पूछताछ में उसने गुनाह कबूल लिया।