News NAZAR Hindi News

चॉकलेट में भांग मिलाकर करता था यह गन्दा काम

मेरठ। बच्चों को चॉकलेट पसन्द होती है और उनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाकर एक शैतान अपनी हवस मिटाता रहा। आखिरकार उसका भांडा फूटा और अब वह कानून के शिकंजे में है।

 

परतापुर इलाके में एक शैतान तासीन को बच्चों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस के अनुसार तासीन चॉकलेट में भांग मिलाकर मासूमों को चॉकलेट का लालच देता था। और फिर नशे में उनके साथ घिनौनी हरकते करता था।

यूं खुली कलई

चॉकलेट के लालच में कई बच्चे अक्सर देर तक घर से गायब रहने लगे। इस पर परिजन को शक हुआ।

उन्होंने तासीन पर नजर रखने के साथ ही बच्चों से भी पूछताछ की। आखिरकार तीन बच्चों ने उसकी पोल खोल दी। अभिभावक तीनों बच्चों को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए।
पुलिस ने तासीन को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में तासीन का कहना था कि वह लंबे समय से ऐसा कर रहा था। अब तक जाने कितने ही बच्चों के साथ वह गन्दा काम कर चुका है।