News NAZAR Hindi News

‘छेनू’ को आंख दिखाने के लिए कलेजा चाहिए कलेजा!


पटना। बिहार चुनाव परिणाम के बाद से ही भाजपा के खिलाफ मुखर हुए उसके ही सांसद शत्रुधन सिन्हा ने अपने ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर सीधा हमला किया है। शत्रु ने कहा है कि किसी में हिम्मत नहीं कि उन्हें डांट फटकार लगाए। उन्होंने कहा कि निजी फायदे के लिए लोग बिहार चुनावों में मिली हार से सबक सीखने से इनकार कर रहे हैं।
शत्रु ने बीजेपी नेताओं पर यह हमला ट्वीट के जरिए किया। उन्होंने हार के लिए जवाबदेही तय करने की सीनियर नेताओं की मांग को जायज करार दिया।

कहा कि साझा जिम्मेदारी का ‘छद्मावरण’ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सुधार के लिए लोगों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। अपने ऊपर कार्रवाई को लेकर उन्होंने ये भी कहा कि, ये नासमझ लोगों की गीदड़ भभकी है।