News NAZAR Hindi News

जब लड़की के भूत ने खुद दिया अपनी लाश का पता!


फरीदाबाद। मैं मर चुकी हूं, मेरी लाश मेरे घर में दफन है, मुझे बाहर निकालो! एक साये ने अपने पड़ोसियों से यह गुहार लगाई तो एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। पुलिस ने उस घर में खुदाई की तो एक नाबालिग लड़की का नरकंकाल बरामद हुआ। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।


संतोष नगर में शनिवार को यह हैरतअंगेज वाकिया पेश आया। दरअसल यहां एक नाबालिग लड़की ने 14 जुलाई 2015 को घर में ही सुसाइड कर लिया था।

परिजन ने लोक लाज के डर से घर में ही एक कमरे के अंदर कब्र खोदकर लड़की को उसमें दफना दिया था।

इन डेढ़ सालों में लाश पूरी तरह गलकर पिंजर में तब्दील हो गई। अब अचानक पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस जानकारी पर विश्वास करके पुलिस ने घर में खुदाई की तो पिंजर बरामद हो गया।

यह है चौंकाने वाली बात

पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लड़की का भूत उन्हें तंग करने लगा। इस साये ने ही उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। जब पड़ोसियों ने पुलिस को यह बात बताई तो पहले पुलिस भी चौंकी। विज्ञान के इस युग में ऐसी बात पर विश्वास करना नामुमकिन है। फिर संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच की तो परिजन ने बेटी को दफनाना कबूल कर लिया।


सुसाइड क्यों किया?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लड़की ने सुसाइड क्यों किया था। परिजन का कहना है कि लड़की नौकरी करती थी, यह उन्हें पसंद नहीं था और वे इसके लिए उसे टोकते रहते थे। जबकि लड़की के प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।