News NAZAR Hindi News

जाल में फंसी विशालकाय मछली, मछुआरों की लॉटरी लगी

दीघा। पूर्व मेदिनिपुर जिले के दीघा इलाके में समुद्र में मछली पकडने के दौरान मछुआरों के जाल में एक विशालकाय व कीमती मछली फंस गई। इस मछली की वजन 36 किलो है तथा स्थानीय बाजार में इसकी कीमत तीन लाख रुपए बताई जाती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अहमियत और अधिक है और वहां इस मछली की कीमत सात लाख रुपए आंकी जा रही है।

स्थानीय स्तर पर इस मछली को तेलिया भोला कहा जाता है जबकि इसका विदेशी नाम क्रासवेलरांग है। विदेशी बाजार में इस मछली की अहमियत इतनी अधिक है कि निर्यात के बाद वहां इस मछली की नीलामी होती है और बकायदा बोली लगाई जाती है। इस मछली के मांस, तेल व शरीर के विभिन्न अवयवों से जीवनदायी दवाईयां बनाई जाती है।

आम तौर पर यह मछली गहरे समुद्र में रहती है। गत रात मछली पकडने गये मछुआरों के एक दल के हाथ यह कीमती मछली लग गई जो कदाचित अपने दल से अलग होकर भटकती हुई दूर तक आ गई थी।