News NAZAR Hindi News

जिन्ना हाउस पर बीजेपी विधायक ने किया कब्जा, यह आजमाया तरीका

मुंबई। भाजपा विधायक मंगलप्रभात लोढा ने हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के प्रख्यात व पवित्र पर्व गुड़ी पड़वा के अवसर पर जिन्ना हाउस पर गुड़ी खड़ी कर प्रतिकात्मक कब्जा किया।

गत दिनों केंद्र सरकार द्वारा जब संसद में शत्रु संपत्ति बिल पारित किया गया तो मुंबई के जिन्ना हाउस को कब्जे में लेने की मांग उठने लगी।

इसी कड़ी में जिन्ना हाउस के बाहर भाजपा विधायक मंगलप्रभात लोढा ने गुड़ी पाड़वा के पावन अवसर पर गुड़ी खड़ी करके प्रतिकात्मक कब्जा कर लिया है।

बताया जाता है कि शत्रु संपत्ति बिल आजादी के बाद भारत से पाकिस्तान चले गए लोगों की संपत्ति से संबंधित मामला है।

जिन्ना हाउस पाकिस्तान के जनक कहे जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का है और इस संपत्ति पर जिन्ना के वारिसदार वाडिया ने अपना अधिकार जताया था। अब भाजपा विधायक लोढा ने जिन्ना हाउस पर प्रतिकात्मक कब्जा कर लिया है।