News NAZAR Hindi News

जेठ और पति ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, मामला दर्ज

सोनीपत। खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा व दुराचार का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म व पति पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला का कहना है कि उसकी शादी भिवानी निवासी हरित के साथ वर्ष 2009 में की थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज भी दिया था। उसके बावजूद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की और मांग करते हुए तंग करना शुरू कर दिया। उसे दो बच्चे होने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताडि़त करते रहे।

उसके संयुक्त परिवार में रहने के चलते एक दिन उसके जेठ ने भी उसे अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। उसने अपने पति को यह बात बताई तो उसे ही धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने भी उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

ससुराल पक्ष द्वारा उसे धमकी दी जा रही है कि अगर इन बातों को किसी अन्य को बताया तो उसे उसके बच्चों सहित जान से मार दिया जाएगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति हरित, जेठ, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।