News NAZAR Hindi News

डकैत बताकर पुलिस ने मारी बेकसूरों को गोलियां


उमरिया। जिले में खितौली रोड में उमरिया और सतना पुलिस ने एन्काउंटर किया। चित्रकूट से आए 20 लोग ताला में रुके हुए थे, सतना पुलिस की सूचना पर उमरिया पुलिस मिल कर 3 लोगों को गोली मार दी जिसमें इन्द्रेश कुमार शुक्ला, सूर्य कुमार चतुर्वेदी और वीरेंद्र कुमार हैं, घायल इन्द्रेश कुमार शुक्ला और सूर्य कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव चल रहा है और हम लोग जनपद सदस्य हैं यहाँ आए हुए थे, उमरिया पुलिस ने घेर लिया तो हम लोग हाथ उठा दिए फिर भी गोली मार दी, हमारे साथ गलत हुआ है।
वही पुलिस किसी से बात नहीं करने दे रही थी और पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। फोन पर इन घायलों को पुलिस ने बबली कोल गिरोह का डकैत बताया हैं। वही पुलिस ने यह भी बताया कि हमारे भी २ जवान मुठभेड़ में घायल हो गए हैं जबकि पुलिस के घायल जवान कहीं नजर नहीं आए। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बांधवगढ़ के बिझरिया ग्राम स्थित इलाहाबाद लाज के आसपास का एरिया पुलिस छावनी में तब्दील हो गया हैं।