News NAZAR Hindi News

डॉ.अम्बेडकर के घर में तोड़फोड़ करने वाला संदिग्ध आरोपी अरेस्ट

मुंबई। मुंबई में पुलिस ने संविधान के रचयिता डॉ. बीआर अबेडकर के घर राजगृह में तोड़फोड़ करने के आरोप में फुटपाथ पर रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल अशोक मोरे उर्फ विट्टल कान्या (20) है। विशा कल्याण शहर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि विशाल डॉ. अबेडकर के घर में तोड़फोड़ की घटना का मुख्य संदिग्ध हैं। इस मामले यह दूसरी गिरफ्तारी है।

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि विशाल कल्याण रेलवे स्टेशन पर फुटपाथ पर रहता है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने इस सिलसिले में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उमेश सीतारम जाधव (35) दक्षिण-मध्य मुंबई से गिरफ्तार किया था।