News NAZAR Hindi News

तीर्थ सिंह ठाकुर होंगे नए सीजेआई


नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी पर तीर्थ सिंह ठाकुर विराजमान होंगे। वे मुख्य न्यायाधीश एच.एल.दत्तू की जगह लेंगे।

न्यायमूर्ति ठाकुर अगले माह सीजेआई की कुर्सी संभालेंगे। वे जनवरी 2017 तक इस पद पर रहेंगे। वर्तमान सीजेआई दत्तू का कार्यकाल २ दिसम्बर को समाप्त होगा। इसके बाद ठाकुर उनकी जगह नियुक्त होंगे।