News NAZAR Hindi News

दारा सिंह चौहान बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

भाजपा के पांच मोर्चों के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के पांच नए राष्ट्रीय मोर्चाध्यक्षों की गुरुवार को नियुक्ति की। इनमें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

सांसद पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त की गई है। विनोद सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और दारा सिंह चौहान (पूर्व सांसद) को पिछड़ा वर्ग (ओ बी सी) मोर्चा का अध्यक्ष तथा सांसद राम विचार नेताम को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।