News NAZAR Hindi News

दिग्विजय सिंह की बेटी का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका का शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में निधन हो गया।
वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी। कर्णिका ने शुक्रवार सुबह 5:15 पर दिल्ली स्थित साकेत में मैक्स अस्पताल में आखरी सांसे ली। इससे पहले कर्णिका का अमेरिका में इलाज चल रहा था।