News NAZAR Hindi News

दिल्ली के दीन दयाल अन्त्योदय भवन में आग लगी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीजीओ काम्प्लेक्स स्थित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय भवन की पांचवी मंजिल पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई।

दमकल ने आग तो बुझा दी है लेकिन अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। कोई जनहानि भी नहीं हुई है। अलबत्ता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक जवान घायल हुआ है।
अंत्योदय भवन में पर्यावरण मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। इस भवन में आज सुबह अचानक आग की लपटें दिखाई दी। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि 08.34 आग लगने की सूचना मिलते ही 24 दमकलों को रवाना किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

उपमुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग को ठंडा करने का काम जारी है।