News NAZAR Hindi News

दिल्ली-NCR समेत चंडीगढ़ में दो बार भूकम्प के झटके

चंडीगढ़। दिल्ली एनसीआर समेत चंडीगढ़ में शनिवार को दो बार धरती कांपी। भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके करीब 5.38 मिनट पर महसूस किए गए।

भूकंप आने से शहर में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 5.7 मापी गई है। हालांकि भूकंप से चंडीगढ़ में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वत बताया जा रहा है।