News NAZAR Hindi News

दुबई में भारतीय नवविवाहिता ने किया ऐसा कि चौंक गए सभी


दुबई। एक नवविवाहित भारतीय महिला ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके पति ने भी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की शादी को केवल तीन महीने हुए थे।


अल घुसैंस थाना पुलिस के अनुसार के के नाम की महिला 27 साल थी और उसने छत के पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह दंपती केरल का रहने वाला है।

अस्पताल में भर्ती पति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनके बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने खुद को फ्लेट के बेडरूम में बंद कर लिया जबकि पति घर से बाहर चला गया।

वापस लौटा तो घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा तोड़ा तो पत्नी का शव लटका पाया। पुलिस को फ्लेट के अंदर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा था कि मैं तुम्हें हमेशा के लिए छोड़कर चली जाऊंगी और तुम्हारी जिंदगी में दोबारा नहीं आऊंगी।

उसके पति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और महिला का शव केरल के लिए रवाना कर दिया गया। पति के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।