Breaking News
Home / breaking / दूल्हे को चकमा देकर नवनवेली दुल्हन रास्ते में फरार, मचा हड़कम्प

दूल्हे को चकमा देकर नवनवेली दुल्हन रास्ते में फरार, मचा हड़कम्प

 

औरंगाबाद। अभी शादी को एक पखवाड़ा ही बीता था कि दुल्‍हन नाटकीय अंदाज में फरार हो गई। वह भी रास्‍ते थे। मायूस दूल्‍हे ने मदनपुर थाना के सिंदुआरा गांव के चंदन कुमार बुधवार को अपनी नवविवाहिता पत्नी के भाग जाने का आवेदन स्थानीय थाना में दिया है। कहा है कि वह किसी के साथ भाग गई है। 

आवेदन में बताया गया है कि चंदन कुमार की शादी गत 21 अप्रैल को बालूगंज (डुमरी) निवासी श्‍वेता के साथ हुई थी। सब खुश थे। दुुुुल्‍हन शादी के बाद ससुराल आई।

कुछ दिन बाद ही ससुराल में रहने के बाद परंपरा के अनुसार मायके के लोग उसकी विदाई करा कर ले गए। एक सप्ताह के लिए दुल्‍हन मायके चली गई। साथ में चंदन भी गया था। ससुराल में आवभगत भी हुई। बुधवार को चंदन अपनी पत्‍नी की विदाई कराकर ला रहा था। रिजर्व टेंपो से दोनों लौट रहे थे।

यह भी देखें

रास्‍ते में शिवगंज पेट्रोल पंप के पास चंदन की नई-नवेली दुल्‍हन ने शौच जानेे की बात कही। टेंपो रोका गया। लेकिन यह क्‍या टेंपो से उतरते ही वह एक दूसरे टेंपो पर सवार होकर भाग गई। इसके बाद उसके भागने की दिशा में चंदन भी टेंपो से गया। काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।

 

इसके बाद थक-हार कर उसने थाने जाना मुनासिब समझा। थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। इसमें कहा है कि वह किसी दूसरे व्‍यक्ति के साथ भाग गई।

 

बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस अजीबोगरीब घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। किसी का कहना है कि युवती का पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। इस कारण ही वह फरार हुुुई है। लड़की जिसकेे साथ फरार हुई उसके साथ पहले से उसकी बातचीत हुई होगी। इस कारण जिस टेंपो से वह आ रही थी, उसके पीछे-पीछे दूसरा टेंपो भी आ रहा था। कारण क्‍या है यह तो पुलिस की जांच से ही सामने आएगा।

Check Also

23 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, हनुमान जन्मोत्सव, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …