News NAZAR Hindi News

दोस्त के कत्ल में गवाही की सजा मौत


चंडीगढ़/कुराली। दोस्त के कत्ल में गवाही देकर आरोपियों को जेल पहुंचाना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसे किरचों से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह सजा उन आरोपियों ने तय की जो सात साल से युवक से रंजिश पाले बैठे थे। आरोपियों को मौका मिला और वे अपना बदला लेकर फरार हो गए।
वारदात कुराली के मातारानी चाैक के पास भरे बाजार हुई, जहां बुलेट बाइक पर जा रहे गांव बडाली के परविंदर सिंह उर्फ भिंदी पर बाइक पर ही अाए दो लड़कों ने चलती बाइक पर किरचों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परविंदर नीचे गिर गया। हेलमेट पहने हुए आराेपी परविंदर पर हमला करते रहे अौर हथियाराें को लहराते हुए गायब हो गए।
घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सीरियस कंडीशन के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन तड़के ढाई बजे इलाज के दौरान परविंदर की मौत हो गई। मामले में कुराली के सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खू, लखवीर सिंह उर्फ गोलू, दविंदर सिंह उर्फ विक्की, बरौली के प्रद्युम्न सिंह उर्फ पिंका समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है।