News NAZAR Hindi News

धनतेरस पर शोरूम से उठाई नई कार, अगले दिन बाजार में 7 लोगों पर चढ़ा दी

 

जहानाबाद। शहर में धनतेरस पर नई कार खरीदने के एक दिन बाद ही हादसे का शिकार हो गई। शहर के अरवल मोड़ के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सब्जी बेच और खरीद रहे कुल सात लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पांच लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मगर दो की हालत गंभीर है।

घायलों में तीन सब्जी बेचने वाले हैं, और बाकी सभी लोग सब्जी खरीद रहे थे। जानकारी के मुताबिक शहर के एक शख्स ने धनतेरस के दिन शनिवार को शोरूम से नई कार खरीदी थी। रविवार सुबह वह खुद ड्राइव कर रहा था। गाड़ी का मालिक अरवल मोड़ गोलंबर क्रॉस करते हुए जैसे ही पश्चिम दिशा की ओर जाने लगा। उसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गिरफ्तार कर नई कार को जब्त कर लिया है। उसे नगर थाने में लाया गया है।